पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • देवी मंडप के क्षतिग्रस्त स्थल की मरम्मत कार्य बंद कराया

देवी मंडप के क्षतिग्रस्त स्थल की मरम्मत कार्य बंद कराया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घाघरा में देवी मंडप में तोड़फोड़ के मामले को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने देवी मंडप के क्षतिग्रस्त स्थल की मरम्मत का काम मंगलवार को शुरू किया। कुछ देर के बाद पुलिस प्रशासन ने मरम्मत काम को बंद करने का आग्रह किया गया। जिसके बाद स्थानीय ग्रामीणों ने कार्य बंद कर दिया। हालांकि ग्रामीणों में इसे लेकर नाराजगी देखी गई। जिस दिन देवी मंडप में तोड़फोड़ की गई थी। उसके बाद सड़क जाम भी ग्रामीणों के द्वारा किया गया था। जाम हटाने के वक्त उपायुक्त श्रवण साय, एसपी अंशुमान कुमार, एसडीपीओ उपेंद्र प्रसाद रावत, एसडीओ केके राजहंस ने जाम स्थल में आकर वार्ता के दौरान कहा था कि क्षतिग्रस्त मंदिर की मरम्मत का कार्य प्रशासन कराएगा या तो ग्रामीण खुद कर सकते हैं। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू किया गया था, लेकिन प्रशासन द्वारा मरम्मत कार्य बंद कराए जाने से काफी नाराजगी है। जिला परिषद सदस्य तंबू उरांव ने कहा कि जिस तरह से मंडप को तोड़ा गया ऐसे लोगों को चिन्हित करने की जरूरत है। इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि अनिल प्रसाद, जिला परिषद सदस्य तंबू उरांव, अजय जायसवाल, नीरज जायसवाल, मनोज कुमार, अमित ठाकुर, उमेश सिंह, अजय कुमार साहू, किशोर जायसवाल, अनिल कुमार सहित कई लोग मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...