पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नामांकन के लिए 25 अप्रैल तक सूची भेजें

नामांकन के लिए 25 अप्रैल तक सूची भेजें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला शिक्षा पदाधिकारी जयंत मिश्रा ने जिले के सभी कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय के वार्डन एवं कंप्यूटर ऑपरेटर तथा लेखापाल के साथ बैठक कर पढ़ाई से संबंधित कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने एडीपीओ नलिनी रंजन को कस्तूरबा विद्यालय में शिक्षिकाएं तथा शिक्षकेतर कर्मचारी के रिक्त पदों पर नियुक्ति के लिए 30 अप्रैल तक प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया। कहा कि विद्यालयवार रिक्तियों का आकलन कर सभी स्कूलों में शिक्षिकाओं की नियुक्ति की जाएगी। नए सत्र में छात्राओं के नामांकन को लेकर समीक्षा की गई। कहा गया कि छात्राओं का नामांकन के लिए 25 अप्रैल तक उनकी सूची को प्रखंड स्तर से अनुमोदित करा कर जिला में भेजें ताकि 30 अप्रैल तक छात्राओं की सूची को अनुमोदित कर मई के प्रथम सप्ताह में नामांकन सुनिश्चित की जा सके। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने निविदा के माध्यम से वित्तीय मानक के अनुसार सामग्री क्रय करने का निर्देश दिया। उन्होंने वार्डन को टैब के माध्यम से तथा मल्टीमीडिया प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्राओं को लर्निंग साइट पर शिक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया। ऐप के माध्यम से छात्राओं को माय स्टडी डॉट कॉम तथा हेलो इंग्लिश एप्प को डाउनलोड कर पढ़ाएं। विद्यालय की बीमार छात्राओं के लिए अलग से रजिस्टर बनाने का निर्देश देते हुए कहा कि इसमें बीमार बच्चियों के बारे में विस्तृत विवरण दर्ज करें।

खबरें और भी हैं...