सिमडेगा में ट्रांसफार्मरों का स्टाेर बनाने की मांग
सिमडेगा में ट्रांसफार्मरों का स्टाेर बनाने की मांग
डीसी जटाशंकर चौधरी ने विभाग के आला अधिकारियों से बात कर जिले में विद्युत ट्रांसफार्मरों और उपकरणों का स्टोर बनाने की मांग की है। अभी यह स्टोर गुमला में कार्यरत है। डीसी ने कहा कि उन्होंने पत्र भेजकर जिले में स्टोर स्थापित करने की मांग की थी और स्टोर में कम से कम दस ट्रांसफार्मरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का आग्रह किया था। इस आग्रह काे स्वीकार करते हुए विभाग ने इस दिशा में पहल की है। डीसी ने कहा कि ट्रांसफार्मर जल जाने या अन्य खराबी के कारण उपभोक्ताओं को खुद चंदा करके नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए मजबूर होना पड़ता था लेकिन अब इस समस्या का समाधान कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि तीन मई को विद्युत बोर्ड के प्रबंध निदेशक राहुल पुरवार सिमडेगा आ सकते हैं।