पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शौचालय नहीं रहने पर आइटीडीए निदेशक को शो कॉज

शौचालय नहीं रहने पर आइटीडीए निदेशक को शो कॉज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीएम जनसंवाद के तहत शिकायतों के निष्पादन के मंगलवार को हुए वीसी में जिले के बिशुनपुर प्रखंड के राजकीय अनुसूचित जनजाति आवासीय उच्च विद्यालय की अव्यवस्था की शिकायत की समीक्षा की गई। आईटीडीए के परियोजना निदेशक कृष्ण किशोर ने कल्याण विभाग के सचिव को स्कूल में शौचालय निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने की जानकारी सीएम जनसंवाद में दी थी। मंगलवार को सीएम जनसंवाद के नोडल पदाधिकारी सुनील वर्गवाल ने इस पर नाराजगी जताते हुए कहा कि जिस मामले को जिलास्तर पर निष्पादित किया जाएगा। उसके लिए विभागीय सचिव के पास प्रतिवेदन भेजने की आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने स्कूल में शौचालय नहीं रहने पर आइटीडीए निदेशक को शो कॉज करते हुए उन्हें उक्त मामले की औचक जांच कर कार्रवाई करने तथा उससे संबंधित प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। बताया जाता है कि इस मामले में शिकायतकर्ता ने कहा था कि उक्त विद्यालय में ढाई सौ छात्र नामांकित है। लेकिन स्कूल के शिक्षक समय पर स्कूल नहीं आते हैं। इस कारण छात्रों की पढ़ाई बाधित होती है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि स्कूल में शौचालय नहीं है। इस कारण छात्रों को काफी परेशानी होती है। उक्त शिकायत के आलोक में आइटीडीए के परियोजना निदेशक कृष्ण किशोर ने प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के माध्यम से शिकायत की जांच कराई थी। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी द्वारा जांच कर सौंपी गई रिपोर्ट में बताया गया कि जांच के क्रम में सभी शिक्षक समय पर स्कूल में पाए गए थे। हालांकि जांच के क्रम में पता चला था कि स्कूल में शौचालय नहीं है। स्कूल के आवासीय परिसर में शौचालय है। लेकिन पानी के अभाव में निर्माण के बाद से ही शौचालय का उपयोग नहीं हो रहा है। वर्तमान में शौचालय काफी जर्जर है। प्रखंड कल्याण पदाधिकारी के जांच प्रतिवेदन के आलोक में आइटीडीए के परियोजना निदेशक ने कल्याण विभाग के सचिव को शौचालय निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजने की जानकारी सीएम जनसंवाद में दी थी। इस मौके पर गुमला के नोडल पदाधिकारी विजय वर्मा के अलावा डीएसपी इंद्रमणि चौधरी, डीएसई गनौरी मिस्त्री समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक करते डीईओ और डीपीओ।

खबरें और भी हैं...