पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आदिवासी लोहरा समाज ने की आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग

आदिवासी लोहरा समाज ने की आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चैनपुर | गुमला शहर के तर्री गांव में आदिवासी महिला की पिटाई के बाद हाथ से मैला उठवाकर फेंकवाने के आरोपी सागर सिंह की अबतक गिरफ्तारी नहीं होने पर चैनपुर अनुमंडल आदिवासी लोहरा समाज ने रोष जताया है। इस मामले को लेकर चैनपुर में आदिवासी लोहरा समाज की बैठक अनिल कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें चैनपुर, डुमरी एवं जारी के लोग शामिल हुए। अनिल कुमार ने कहा कि हमारे समाज के लोगों को प्रताड़ित किया जा रहा है। बैठक में एवेन्द्र लोहरा, योगेन्द्र लोहरा, केश्वर लोहरा, फुदन लोहरा, बुधन लोहरा, सुबेदार लोहरा, तुलेश्वर लोहरा आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...