घाघरा | स्वरूप सरस्वती शिशु विद्या मंदिर नवडीहा में सात दिवसीय आवासीय नवीन आचार्य प्रशिक्षण का समापन के बाद विदाई समारोह रविवार का आयोजन किया गया। इस दौरान भाजपा आदर मंडल ने सुबह सभी शिक्षकों के लिए जलपान की व्यवस्था स्कूल प्रांगण में कराई। जमशेदपुर, तपकरा, चाईबासा, घाटशिला, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा के विभिन्न स्कूलों से लगभग 60 नवीन आचार्य मौजूद थे। सभी को मंडल अध्यक्ष गोपाल गोप, मीडिया प्रभारी प्रेम कुमार साहू व अमित कुमार ने जलपान कराया। मौके पर जगमोहन बड़ाईक, जयप्रकाश सिंह, फाल्गुनी सिंह, जलेश्वर भगत, देवव्रत सिंह आदि मौजूद थे