पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विजय प्राप्त करने के लिए लक्ष्य निर्धारण जरूरी

विजय प्राप्त करने के लिए लक्ष्य निर्धारण जरूरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खिलाड़ियों के साथ अतिथि।

भास्कर न्यूज|पालकोट

पालकोट प्रखंड के केउंद टोली के प्रोजेक्ट उच्च विद्यालय स्थित खेल मैदान में तीन दिवसीय समर कैम्प और चॉक बॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का उदघाटन भाजपा पिछड़ी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष शिव प्रसाद साहू ने किया। उदघाटन मैच कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय घाघरा बनाम कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय विशुनपुर के बीच खेला गया। जिसमें कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय घाघरा की टीम ने विजय होकर अगले चक्र में प्रवेश किया। इस मौके पर शिव प्रसाद साहू ने कहा कि खिलाडी खेल को खेल की भावना के साथ खेलें। खेल के दौरान खिलाडी अपने लक्ष्य पर ध्यान दें, तभी सफलता हासिल हो सकती है। किसी भी चीज पर विजयी प्राप्त करने के लिए लक्ष्य का होना बहुत जरूरी होता है। इस समर कैम्प प्रतियोगिता में गुमला जिला के सभी प्रखंडों के छात्र-छात्राएं भाग ले रहे है। इस अवसर पर डीएसपी ट्रेनिंग गोपाल कंडुलिया, अध्यक्ष भरत बडाईक, प्राचार्य महादेव साहू व रविनंदन सिंह आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...