गुमला | सदर थाना क्षेत्र की कलिगा पंचायत स्थित रेक्मा गांव में रविवार की दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से 45 वर्षीय घूरन गोप की मौत हो गई। वहीं घटना में घूरन के 10 वर्षीय बेटा सत्यम गोप और उसके दामाद करमा गोप घायल हैं। जानकारी के अनुसार पूरनपुर दक्षिणी कोयल के किनारे खेती करता था और सब्जी देखने के लिए बेटे के साथ बारी गया हुआ था। दोपहर में अचानक बिजली कड़कने और बारिश होने पर बच्चे और दामाद को लेकर बरगद पेड़ के नीचे चला गया। जहां पर बारिश से बच रहा था। इसी दौरान वज्रपात की चपेट में आने से उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। जबकि बेटा और दामाद घायल हो गए।