पुलिस अधीक्षक अंशुमान कुमार के पूर्व नियोजित निर्देशानुसार अनुसंधान के तौर-तरीके की जानकारी देने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन पुलिस केंद्र सभाकक्ष में किया गया। इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक इंद्रमणि चौधरी, गुमला आहतू थाना प्रभारी सत्यम कुमार, भरनो थाना प्रभारी धर्मपाल कुमार, गुमला थाना सहायक प्रभारी तीर्थराज तिवारी ने अपने तरीके एवं विचार तथा कांड दैनिकी लिखने के तरीके और न्यायालय में किन-किन साक्ष्यों की सबसे ज्यादा जरूरत है। इसकी जानकारी दी। इसके अलावा वैज्ञानिक पद्धति से अनुसंधान करने, आइटी का उपयोग करने के बारे में भी बताया। बताया गया कि दुष्कर्म के कांड में डीएनए की जांच कैसे होगी। चारों वक्ताओं ने बारी-बारी से अपने विचार एवं तरीके सबके सामने रखें। जिससे सभी काफी लाभान्वित हुए।