सदर अस्पताल में आज ये डॉक्टर देखेंगे मरीज
गुमला | सदर अस्पताल में ओपीडी में शुक्रवार को डॉक्टर आरके टोप्पो, सर्जन में डॉक्टर एस मुंडा, डॉक्टर अजय भगत, आंख में डॉक्टर आरएन यादव रहेंगे। ओपीडी में तीन बजे से रात नौ बजे तक डॉक्टर एसके किस्कू, नौ बजे रात से शनिवार सुबह नौ बजे तक डॉक्टर एम सुरीन रहेंगे। पोस्टमार्टम ड्यूटी डॉक्टर आरके टोप्पो की है। महिला चिकित्सकों में नौ बजे से तीन बजे तक डॉक्टर रश्मि कच्छप, तीन बजे से रात नौ बजे तक डॉक्टर शकुंतला मुर्मू हैं। रात नौ बजे से शनिवार सुबह नौ बजे तक डॉक्टर रश्मि कच्छप रहेंगी।