कर्नाटक में बिना बहुमत के सरकार बनने पर कांग्रेसियों ने फूंका पुतला
लोहरदगा | कर्नाटक विधानसभा चुनाव में बहुमत नहीं होने के बाद भी बीजेपी के मुख्यमंत्री को शपथ ग्रहण कराने का विरोध करते हुए कांग्रेसियों ने सुभाष चौक पर केंद्र सरकार का पुतला फूंका। इससे पहले जिला मुख्यालय राजेंद्र भवन से कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सभी ने संविधान बचाओ, लोकतंत्र बचाओ, लोकतंत्र की हत्या बंद करो आदि नारे लगाए। जिला कार्यवाहक अध्यक्ष आलोक कुमार साहू ने कहा कि कर्नाटक में सभी संवैधानिक मान्यताओं को दरकिनार करते हुए राज्यपाल ने प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के ईशारे पर बिना बहुमत के भाजपा के मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह करवाकर लोकतंत्र की हत्या करने का काम किया गया है। पूरा देश जानता है कि गोवा में कांग्रेस पार्टी सबसे बड़े दल होने के बावजूद उन्हें सकरार बनाने का न्योता नहीं मिला था और कर्नाटक में वहीं स्थिति है। बिना बहुमत के भाजपा की सरकार बनवा दिया गया। जिससे खरीद-फरोख्त को काफी बढ़ावा मिलेगा। मौके पर कार्यवाहक अध्यक्ष साजिद अहमद चंगु, नगर परिषद उपाध्यक्ष रउफ अंसारी, पवन गौतम, कुणाल अभिषेक, राजू कुरैशी, सुबोध राय, शाहिद अहमद बेलू, अनिल कुमार, रविन्द्र सिंह, बालेश्वर महली, परवेज आलम, सुमित सिन्हा, संदीप सिन्हा, दीपक महतो, फादर नेम्हस एक्का, निर्भय सिंह, रफीक अंसारी, टिंकू केशरी, फुलदेव उरांव, अजय अग्रवाल, राम नायक, गणेश लोहरा, मिथिलेश कुमार, अनवर अंसारी, सराफत अंसारी समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कर्नाटक के राज्यपाल का पूतला फूंकते कांग्रेसी नेता।