पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अपहरण कर ले जा रहे थे, होश आया, तो बाइक से कूदा

अपहरण कर ले जा रहे थे, होश आया, तो बाइक से कूदा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रायडीह थाना क्षेत्र के डेवडीह गांव के 12 वर्षीय अमन मिंज को शनिवार सुबह 10 बजे एक बाइक पर सवार दो अज्ञात नकाबपोश लोग अपहरण कर ले जा रहे थे। उसे बेहोश कर अपहर्ता रायडीह से गुमला तक आ गए थे। लेकिन इसी दौरान अमन होश में आया और अनहोनी की आशंका को भांपते हुए चलती बाइक से छलांग लगा दी। फिर शोर मचाने पर बाइक सवार दोनों लोग भाग निकले। जबकि स्थानीय लोगों के जुटने के बाद लोगों ने अमन को थाना को सुपुर्द कर दिया। फिलहाल अमन को थाना में रखा गया है। लेकिन डर के कारण वह कुछ भी स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा है। प्रभारी थाना प्रभारी तीर्थराज तिवारी ने कहा कि अमन को पूरा मामला याद नहीं आ रहा है। उसने अपहरण की बात कही है। उसे सीडब्लूयसी को सुपुर्द कर काउंसलिंग कराई जाएगी। तब ही मामले का खुलासा होगा। इसके बाद उसे उसके परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा। इधर अमन ने बताया कि वह गांव के ही स्कूल में पढ़ता है। शनिवार को 10 बजे वह सुबह में गुलहेल से चिड़ियां मारने के लिए घर से निकला था। उस समय रास्ते में सवार दो युवक आकर उसके पास रुके। कहा कि तुम्हे तुम्हारे बड़े पिता बुला रहे है। यह कहते हुए उसे बाइक में बैठा लिया। इसके बाद उसकी नींद गुमला में खुली। तब वह छलांग लगाकर मदद के लिए शोर शराबा किया।

अमन मिंज।

खबरें और भी हैं...