पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सभी वर्गों के विकास व कल्याण के लिए संघर्ष करने का लिया संकल्प

सभी वर्गों के विकास व कल्याण के लिए संघर्ष करने का लिया संकल्प

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सभी वर्गों के विकास व कल्याण के लिए संघर्ष करने का लिया संकल्प

भास्कर न्यूज|गुमला

गुमला यूथ कांग्रेस की ओर से कांग्रेस भवन में पूर्व पीएम राजीव गांधी की 27वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी ।

वरिष्ठ कांग्रेसी सह नप अध्यक्ष दीपनारायण उरांव ने कहा कि राजीव गांधी युवाओं के प्रेरणास्रोत थे। भारत में संचार क्रांति उन्हीं की देन है। उनके प्रयास से ही युवाओं को 18 वर्ष की आयु में मतदान का अधिकार मिला है।

उन्होंने कहा कि हमें राजीव गांधी के सिद्धांतों से प्रेरणा लेने की जरूरत है। यूथ अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने कहा कि राजीव ने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में जो आधुनिक भारत का सपना देखा था, वो आज साकार हो रहा है। भाजपा की सरकार सिर्फ जुमलेबाजी की सरकार साबित हो रही है। पूर्व की सरकार द्वारा किए गए कार्यों का नाम बदल कर वाहवाही लूट रही है। दीपक कुमार ने कहा कि पूर्व पीएम के द्वारा देश की तरक्की के लिए बतलाए गए दिशा निर्देश को हमें पालन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश में संचार क्रांति लाने में राजीव जी योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।

अंत में देश में सामाजिक सद्भाव अमन-चैन, कानून का राज बनाए रखने और वंचितों, जरूरतमंदों व सभी वर्गों के विकास व कल्याण के लिए संघर्ष करने का संकल्प लिया गया। इसके बाद स्थानीय ब्लड बैंक में रक्तदान किया गया। मौके पर कृष्णा लोहरा, आशिक अंसारी, शाहजहां अंसारी, रफी अली, सीता देवी, आतिश किंडो, रूपेश कुमार, तस्लीम, मनसूब, आकिब जावेद, लखन राम, अनूप गुप्ता, शादाब, उजैर अली, संजय गुप्ता सहित अन्य लोग थे।

खबरें और भी हैं...