पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आंधी तूफान में पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त

आंधी तूफान में पेड़ गिरने से मकान क्षतिग्रस्त

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला| देर सांय आये आंधी तूफान में पेड़ गिरने से सदर प्रखंड के पतिया कुलबिरा गांव निवासी रामनारायण साहू का मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मकान ध्वस्त होने के बाद रामनारायण को सर छुपाने की चिंता सता रही है। रामनारायण ने कहा कि वह गरीब परिवार का सदस्य है। किसी तरह खेती बारी कर परिवार का जीविकोपार्जन चलता था। अब मकान ध्वस्त हो जाने के बाद सर छुपाने की चिंता सता रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से प्राकृतिक आपदा राहत कोष से मदद की गुहार लगाई है।

खबरें और भी हैं...