पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर में 20 की जगह मिल रही पांच मेगावाट बिजली लोगों में आक्रोश

शहर में 20 की जगह मिल रही पांच मेगावाट बिजली लोगों में आक्रोश

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला | जिले में बिजली की कम आपूर्ति होने के कारण लोगों को सही ढंग से बिजली नहीं मिल पा रही है। इस कारण आए दिन पेयजल आपूर्ति पर भी इसका असर पड़ रहा है। शहर में प्रतिदिन 20 मेगावाट बिजली की जरूरत है। लेकिन 5 से 6 मेगावाट बिजली की आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में 22 मेगावाट के मुकाबले 4 से 5 मेगावाट बिजली सप्लाई की जा रही है। विभाग के अनुसार बिजली सप्लाई की सबसे ज्यादा समस्या शाम छह से रात के आठ बजे तक होती है। इधर मई माह में जहां गर्मी बढ़ रही है। वहीं बिजली की आपूर्ति घटती जा रही है। इसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...