पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुमला | झारखंड के मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी एवं विकास

गुमला | झारखंड के मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी एवं विकास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला | झारखंड के मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी एवं विकास आयुक्त अमित खरे ने झारखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के मौके पर उनकी विभिन्न जिला के उपायुक्तों के साथ बैठक को लेकर आवश्यक निर्देश दिया। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव ने उपायुक्तों से अपने जिले का पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन बेहतर ढंग से तैयार करने को लेकर विमर्श किया और आवश्यक संशोधन करने को कहा । उन्होंने कहा कि जिले द्वारा तैयार पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन को नीति आयोग को भी भेजा जाएगा। इसलिए जिले के वर्क प्लान को तैयार करने में जिले के विकास में उपयोगी विभिन्न पहलुओं का प्रमुखता से उल्लेख करने पर बल दिया गया। राज्य के अधिकारियों की प्लानिंग है कि पीएम नरेंद्र मोदी के आगामी 25 मई को झारखंड आगमन पर उनके साथ उपायुक्तों की बैठक में जिलों के विकास से संबंधित रणनीतियों के बारे में उन्हें अवगत कराया जाए। इसके मद्देनजर ही वीसी के माध्यम से उपायुक्तों को यह निर्देश दिया गया है। मुख्य सचिव ने जिले के पदाधिकारियों को बताया कि प्रधानमंत्री झारखंड दौरे के क्रम में राज्य के विकास के आकांक्षी 19 जिलों के उपायुक्तों से रूबरू होंगे उसमें गुमला भी शामिल है।

खबरें और भी हैं...