नगर परिषद के नवनिर्वाचित अध्यक्ष दीपनारायण उरांव और उपाध्यक्ष कलीम अख्तर के नप में योगदान देने के 17वें दिन दोनों का चैंबर बदल दिया गया है। उपरी तल्ले से दोनों ग्राउंड फ्लोर में शिफ्ट हो गए। नए चैंबर में फर्नीचर, कुर्सी सहित अन्य जरूरी चीजें व्यवस्थित कर दी गई है। नेम प्लेट भी लगा दिया गया है। शुक्रवार को दोपहर तक दोनों के नप कार्यालय नहीं पहुंचने के कारण वे अपने नए चैंबर में नहीं बैठ पाए थे।
शनिवार से अब अध्यक्ष व उपाध्यक्ष अपने नए चैंबर में बैठकर कार्यों का निपटारा करेंगे। 28 अप्रैल को शपथ ग्रहण करने के बाद 2 मई से दोनों ने नप में योगदान दिया था। उस समय दोनों का चैंबर उपरी तल्ले में तैयार किया गया था। जहां बैठकर दोनों कुछ दिनों तक काम किए। इसके बाद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने ग्राउंड फ्लाेर में बैठने की इच्छा जताई थी। दोनों का कहना था कि विकलांग, वृद्ध व अस्वस्थ जनता जनप्रतिनिधियों से मिलने के लिए सीढ़ी चढ़कर उपर जाने में असमर्थ होंगे। इसलिए उनकी सुविधा को देखते हुए चैंबर नीचे व्यवस्थित किया जाए। जिसके बाद यह बदलाव किया गया है। उपाध्यक्ष कलीम अख्तर चाहते थे कि शुक्रवार के दिन ही उन्हें नए चैंबर में शिफ्ट किया जाए। चूंकि शुक्रवार उनके लिए शुभ दिन है। उनका कहना था कि नप चुनाव में शुक्रवार के दिन ही झामुमो पार्टी ने उन्हें अपने सिंबल पर चुनाव लड़ने के लिए टिकट दिया था। जबकि शुक्रवार (20 अप्रैल) के दिन ही वे विजयी घोषित किए गए थे। इसलिए शुक्रवार को ही उनका चैंबर बदला जाए।
पुराने चैंबर में लौटे सिटी मैनेजर
दोनों जनप्रतिनिधियों का चैंबर नीचे व्यवस्थित करने के साथ ही डे एनयूएलएम की सिटी मैनेजर पिंकी सिन्हा, विनय प्रवीण बेक, नप के सिटी मैनेजर अनूप कुमार व बड़ा बाबू शशिभूषण भगत उपरी फ्लोर में चले गए हैं। अध्यक्ष दीपनारायण के पुराने चैंबर में अनूप व शशिभूषण बैठेंगे। जबकि पिंकी व विनय अपने पुराने चैंबर में लौट गए है। चुनाव से पूर्व पिंकी व विनय उपरी तल्ले में उसी कमरे में बैठते थे। लेकिन चुनाव के बाद नए जनप्रतिनिधियों के पदभार ग्रहण से पूर्व उन्हें नीचे लाया गया था।
उपाध्यक्ष का चैंबर तैयार करते कर्मी।
पूर्व के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के कमरे में बैठेंगे दोनों
वर्ष 2008 से 13 तक के अध्यक्ष राजू कच्छप अपने कार्यकाल के आखिरी दो महीने तक जिस कमरे में बैठे थे। उसी कमरे में अब अध्यक्ष दीपनारायण उरांव बैठेंगे। जबकि उसी अवधि के उपाध्यक्ष मुनेश्वर साहू के कमरे में वर्तमान उपाध्यक्ष कलीम अख्तर बैठेंगे। हालांकि निवर्तमान उपाध्यक्ष मोसर्रत परवीण भी अपने कार्यकाल के दौरान उसी कमरे में बैठीं थी।