पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अनियमित बिजली आपूर्ति पर चैंबर ने जताया रोष

अनियमित बिजली आपूर्ति पर चैंबर ने जताया रोष

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला| गुमला में बिजली की अनियमित आपूर्ति से लोग गर्मी में बेहाल हैं। मुस्लिम धर्मावलंबियों का पवित्र रमजान का माह भी शुरू हो चुका है। चैंबर ऑफ कॉमर्स के सदस्यों ने कहा 5 दिनों के अंदर गुमला में बिजली की स्थिति में सुधार नहीं होने पर इसकी शिकायत बिजली विभाग के एमडी राहुल पुरवार से की जाएगी। बिजली की दयनीय स्थिति को लेकर आक्रोश व्यक्त करने वालों में चैंबर अध्यक्ष महेश कुमार लाल, सचिव राजेश लोहानी, हिमांशु केशरी, सरजू साहू, गोविंद पटेल, राजेश, गन्नू, निर्मल सिंह, नीरज, शमशाद, सीमा, अभिजीत, पूर्व अध्यक्ष मो. सब्बू, अमित, दामोदर कसेरा, रमेश चीनी आदि शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...