सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो में शुक्रवार को सहिया स्टेट को-ऑर्डिनेटर अकया मिंज ने बैठक कर योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने सहियाओं की रेगुलर एक्टिविटी कार्य में हो रही कठिनाइयों को दूर करने की जानकारी दी। सहियाओं ने बताया कि भरनो हॉस्पिटल में पेयजल की समस्या है। हॉस्पिटल में डिप बोरिंग कराई गई है, लेकिन लोगों को लाभ नहीं मिल रहा है। गर्भवती और धात्री माताओं को पानी के लिए भटकना पड़ता हैं। इस पर स्टेट को-ऑर्डिनेटर ने कहा कि पानी की समस्या का समाधान किया जाएगा। बैठक में सहियाओं को महिला हिंसा, महिला उत्पीड़न और महिला सशक्तिकरण की भी जानकारी दी गई। बैठक में स्टेट ट्रेनिंग को-ऑर्डिनेटर मनीर अहमद, डिस्ट्रिक्ट को-ऑर्डिनेटर जेबियर लकड़ा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।