डीसी से मिलने पहुंचे ग्रामीण।
भास्कर न्यूज|गुमला
नीच डुमरी गांव के दर्जनों ग्रामीण शुक्रवार को डीसी श्रवण साय से मिलने के लिए पहुंचे। ग्रामीणों ने डीसी को ज्ञापन सौंप स्कूल को विलय होने से रोकने की मांग की है। कहा कि राजकीयकृत उत्क्रमित मवि नीच डुमरी को विलय कर दिया गया है। जो नियमत: विलय नहीं होना चाहिए। गलत रिपोर्ट के कारण स्कूल को विलय कर दिया गया है।
यहां से दूसरे स्कूल की दूरी तीन किमी है। लेकिन रिपोर्ट में उसे डेढ़ किमी दिखाया गया है। ग्रामीणों ने कहा कि यह राजकीयकृत मवि नीच डुमरी काफी दुर्गम क्षेत्र में है। आबादी शत प्रतिशत अनुसूचित जनजाति की है और पंचायत से इस गांव की दूरी 8 किमी है। साथ ही रायडीह प्रखंड के अंतिम छोर में है। छात्रों की संख्या 100 है। नीच डुमरी राजस्व ग्राम है। यहां 12 टोला है। इस स्कूल को जिस स्कूल में विलय किया गया है। वहां की भाैगोलिक स्थिति ठीक नहीं है। जिस कारण बच्चे भी वहां स्कूल नहीं जाना चाहते। ग्रामीणों ने कहा कि प्रखंड शिक्षा समिति की ओर से इस स्कूल को विलय के लिए अनुमोदन नहीं किया गया था। परंतु स्कूल को जिलास्तर से विलय कर दिया गया है। इस मौके पर रामचंद्र साय, राजकिशोर साय, राहुल साय, सूरज साय, परशुराम साय, मोहन साय, सुधीर साय, कृष्णा साय, मुकेश साय, देवसागर सिंह, अजय साय, चेतन साय, शिव साय सहित अन्य लोग थे।