पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेयजल की किल्लत, बोरिंग कराने की मांग

पेयजल की किल्लत, बोरिंग कराने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला| सदर प्रखंड के तेलगाव कोना टोली गांव के दर्जनों ग्रामीणों ने शुक्रवार को उपयुक्त से भेंट कर आवेदन सौंपते हुए गांव में बोरिंग कराकर चापाकल लगाने की मांग की है। डीसी को दिए आवेदन में ग्रामीणों ने कहा है कि कोना टोली गांव में पेयजल की भारी किल्लत है। गांव के लोगों को प्यास बुझाने के लिए दो किमी की दूरी तय कर पानी लाना पड़ता है। जिससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। साथ ही पानी भरने के क्रम में काफी समय व्यर्थ में चला जाता है। ग्रामीणों ने कहा है कि वे वर्ष 2017 से ही चापाकल लगाने की मांग कर रहे हैं। इसके लिए पेयजल विभाग को कई बार आवेदन भी दिया गया है। आवेदन दिए जाने के बाद एक बार विभागीय अधिकारी गांव पहुंच कर स्थिति का आकलन भी कर चुके हैं।

खबरें और भी हैं...