पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नाली की सफाई करने वाले गैर सरकारी कर्मी होंगे चिह्नित

नाली की सफाई करने वाले गैर सरकारी कर्मी होंगे चिह्नित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किस्त में 40 हजार दी जाएगी प्रोत्साहन राशि

भास्कर न्यूज|गुमला

नेशनल सफाई कर्मचारी फाइनेंस एवं डेवलपमेंट कॉरपोरेशन मैनुअल स्वच्छकारों के लिए राष्ट्रीय सर्वेक्षण एवं चिन्हीकरण शिविर का आयोजन नगर परिषद सभागार में किया गया। जिसमें बताया गया कि केंद्र सरकार ने एनएसकेएफडी के तहत सर्वे कराया है।

जिसके तहत वैसे गैर सरकारी कर्मी जो नाली की सफाई करते है या मैला आदि साफ करते हैं, उनका सर्वे किया जाना है। वैसे व्यक्ति को चयनित कर 40 हजार रुपए का प्रोत्साहन राशि दी जानी है। यह राशि किस्त के माध्यम से दी जाएगी। जिसके माध्यम से वैसे व्यक्ति रोजगार से जुड़ सके। इसे लेकर शिविर का आयोजन किया गया है। अब 21 मई को पुन: शिविर का आयोजन होगा। जिसमें सभी आवेदन का सत्यापन किया जाएगा कि कितने योग्य आवेदन प्राप्त हुए है। उसी दिन फाइनल आवेदन तैयार किया जाएगा। इस मौके पर ईओ रामाशंकर राम, सिटी मैनेजर अनूप कुमार, एमआइएस रौनक कृष्ण पांडेय, धर्मदास राम, अजय बाल्मिकी, अमित कुमार, शालू टोप्पो व खुशी जेदिया मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...