पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शारदा कॉम्प्लेक्स में प्याउ का उदघाटन

शारदा कॉम्प्लेक्स में प्याउ का उदघाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला | शहर के पालकोट रोड स्थित शारदा कॉम्प्लेक्स में बाबूलाल खंडेलवाल, हरिओम खंडेलवाल व शारदा देवी की स्मृति में नवनिर्मित प्याउ का उदघाटन किया गया। शुभारंभ सागरमल खंडेलवाल ने किया। उन्होंने कहा कि कॉम्पलेक्स में पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं थी। जिसके कारण लोगों को पानी के लिए परेशानी का सामना करना पड़ता था। जबकि कॉम्पलेक्स में बैंकों व बुक स्टॉल के होने के कारण बड़ी संख्या में लोगों व छात्रों का आना-जीना यहां लगा रहता है। इस मौके पर मुरलीधर, गोविंद खंडेलवाल, मानिक, पवन खंडेलवाल, प्रदीप, रूपेश खंडेलवाल, पवन अग्रवाल, राजेश लोहानी, कनीभूषण सिन्हा, सुदीप व बबलू सहित अन्य लोग थे।

खबरें और भी हैं...