बेकाबू ट्रक पेड़ से टकराया, ड्राइवर-खलासी को मामूली चोट
कोलेबिरा| थाना क्षेत्र में देवनदी से अागे गुमला रोड पर जामटोली मोड़ पर एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक गुमला की ओर से आ रहा था। इसी दौरान ट्रक अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गया। इसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है हालांकि ड्राइवर और खलासी को हल्की चोट लगी है। पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोलेबिरा में दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार कराया।