पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मुफ्त गैस कनेक्शन दिलाने के लिए ईमानदारी से करें काम

मुफ्त गैस कनेक्शन दिलाने के लिए ईमानदारी से करें काम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चैनपुर प्रखण्ड कार्यालय सभागार में उज्जवला योजना को लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी समीर कच्छप ने पीडीएस दुकानदारों के साथ बैठक। उन्होंने दुकानदारों को योजना का लक्ष्य पूरा करने के लिए ईमानदारी से काम करने को कहा। डुमरी के दुकानदारों ने जानकारी दी कि अभी तक डुमरी प्रखंड के अधिकतर दुकानदारों को लाभुकों की सूची नहीं दी गई है।

उपभोक्ता संरक्षण समिति गुमला के अध्यक्ष सतीश प्रसाद ने कहा कि सभी लोग मिलकर काम करें ताकि लोगों को गैस लेने और राशन लेने में परेशानी नहीं हो। चैनपुर पंचायत के डीलरों द्वारा कहा गया कि चैनपुर पंचायत में छ: डीलर एक ही नेटवर्क क्षेत्र के दायरे में कार्य कर रहे है फिर भी हममें से एक डीलर की ईपॉस मशीन अॉफ लाईन और बाकी कि आन लाईन जिससे की राशन वितरण में कार्डधारियों के बीच मतभेद उत्पन्न हो गई है।

सांसद प्रतिनिधि सह बीस सूत्री अध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि उज्जवला योजना में किसी लाभुक से किसी भी तरह की राशि नहीं लेनी है। फिर भी कुछ जगहों पर बिचौलिया हावी हैं। लाभुकों से रुपए लेने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर चैनपुर बीडीओ कुमार बन्धु कच्छप, सीओ जयंत जेरोम लकडा, आपूर्ति पदाधिकारी संदीप तिर्की, इण्डेन गैस एजेंसी के संचालक समीर एक्का के अलाव तीनों प्रखण्ड के जविप्र दुकानदार शामिल थे।

खबरें और भी हैं...