पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिसई रोड में मीना बाजार का उद्धघाटन

सिसई रोड में मीना बाजार का उद्धघाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छठ तालाब के समीप गुड़िया ड्रीममलैंड मेला लगाया गया

भास्कर न्यूज| गुमला

सिसई रोड स्थित छठ तालाब के समीप गुरुवार को रोशनी सर्कस सह गुड़िया ड्रीमलैंड मेला का उद्घाटन किया गया। मेले में रोशनी सर्कस, टोरा टोरा झूला, ब्रेक डांस झूला, टावर झूला, ड्रैगन ट्रेन, नौका झूला, मिकी माउस, हेलीकॉप्टर झूला, थ्री इन वन स्कार्पियो झूला, जंपिंग यार्ड के साथ बच्चों के लिए कई झूले लगाए गए हैं।

मेला संचालक चांद मंजर ने बताया कि मेला प्रतिदिन दोपहर 2:00 बजे से रात के 9:30 बजे तक चलेगा। मेला परिसर में 22 मई से रोशनी सर्कस शुरू होगा।

इस मौके पर मकसूद कादरी, मोहम्मद मिनहाज, मोहम्मद अफरोज, मोहम्मद इमरान, राजू कुरैशी, जाहिद हुसैन, लड्डन, खुर्शीद आलम व मोहम्मद फिरोज समेत सैकड़ों दर्शक मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...