स्कूल विलय के विरोध में आज प्रदर्शन करेंगे लोग
गुमला | राजकीयकृत प्राथमिक स्कूल कोटाम को डेढ़ किमी दूर कम संख्या व सीमित संसाधन वाले स्कूल में मर्ज किया जा रहा है। जिससे लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने कहा कि इसके विरोध में 17 मई को विरोध किया जाएगा। ग्रामीण फुलझरी देवी, सभ्या देवी, हरिपाल बड़ाईक, उर्मिला देवी, चंद्रशेखर उरांव, सावित्री देवी, विराज उरांव सहित दर्जनों लोगों ने कहा कि वह स्कूल अंग्रेजों के जमाने से संचालित हो रहा है। जिसे मर्ज करने का सरकारी फरमान जारी किया गया है। शिक्षा विभाग की दोषपूर्ण नीतियों और साजिश के तहत इस स्कूल को नवप्राथमिक स्कूल नवाटोली में मर्ज किए जाने का ग्रामीणों ने शुरू में ही विरोध किया था।