अधिकार पाने के लिए एक मंच पर आएं लोग
गुमला |बहुजन समाज पार्टी की बैठक अंबेडकर नगर के सामुदायिक भवन में हुई। जिसमें हुसैनाबाद विस के विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने कहा कि हमारे लोग उपेक्षित और शोषित है। हमें आपस में संगठित होकर अपने हक व अधिकार के लिए एक मंच पर आना होगा। साथ ही पार्टी के नीति और संविधान को उपस्थित लोगों को बताने का प्रयास किया गया। कन्नीलाल राम, टिबरा राम व पार्षद कृष्णा राम ने कहा कि हमें संगठन को मजबूती प्रदान करना है। प्रदेश प्रभारी छटू ने कहा कि बाबा साहेब भीम राव अंबेदकर और कांशी राम के बताए मार्ग पर चलने से हमारा समाज आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बहुजन पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जो दलितों, शोषित व अत्याचार से ग्रसित लोगों को सम्मान व हक दिलाने का काम की है। इस मौके पर बन्नू, आसिफ आलम, जगदीप कुमार, प्रदीप राम, चुन्नी राम, रामू राम, मोख्तार, रीता देवी, पूर्णिमा देवी, कलावती देवी, शिवपूजन राम, मोती राम, प्रमोद कुमार थे।