पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मनरेगा से बनने वाले डोभा का निरीक्षण करने का निर्णय

मनरेगा से बनने वाले डोभा का निरीक्षण करने का निर्णय

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला प्रखंड बीस सूत्री समिति की मासिक बैठक टीपीसी भवन में हुई। जिसमें पिछले बार लिए गए प्रस्ताव को सदन में रखा गया और सर्वसम्मति से उसे पारित किया गया। जाकिर हुसैन ने पंचायत सचिव की बैठक बुलाने की मांग की। जिसपर बीडीओ शंकर एक्का को बैठक बुलाने का आदेश दिया गया। मनरेगा से बनने वाले डोभा का निरीक्षण करने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष ने 13वें वित्त आयोग द्वारा गुमला प्रखंड में कितने कार्य लंबित है और कितने कार्य पूरे हुए है।

इसकी सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। 14वें वित्त द्वारा सोलर लाइट और स्ट्रीट लाइट की सूची व बिल की छाया प्रति प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।

बैठक में पीएचइडी, विद्युत विभाग, नप के प्रतिनिधियों के उपस्थित नहीं होने पर कारणपृच्छा का निर्देश दिया गया। अध्यक्षता बीस सूत्री अध्यक्ष इंद्रदेव साहू और संचालन बीडीओ शंकर एक्का ने किया। मौके पर बीस सूत्री उपाध्यक्ष निर्मल कुमार, मनोज तिवारी, जाकिर हुसैन, बारी खान, सोनामनी देवी, मोहन राम तुरी, किशुन बड़ाईक, विष्णु साहू थे।

खबरें और भी हैं...