विधानसभा चुनाव में अपने दम पर राज्य में सरकार बनाएगी झामुमो
पालकोट रोड स्थित रौनियार धर्मशाला में बुधवार को झामुमो की जिला समिति की बैठक जिला अध्यक्ष भूषण तिर्की की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नई कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से जिला उपाध्यक्ष सुशील दीपक मिंज व नुरूल होदा को मनोनीत किया गया। इसके अलावा क्रीड़ा प्रकोष्ठ अध्यक्ष अमित एक्का, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष कलीम अख्तर व गुमला प्रखंड अध्यक्ष जगदीश साहू को मनोनीत किया गया।
कार्यकर्ताओं ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी। बैठक के बाद प्रखंड अध्यक्ष जगदीश साहू के नेतृत्व में दूसरी पार्टी के 50 कार्यकर्ता झामुमो में शामिल हुए। जिसमें तेली समाज के प्रखंड अध्यक्ष अरूण साहू भी कार्यकर्ताओं के साथ झामुमो में शामिल हुए। इस मौके पर भूषण ने कहा कि झामुमाे जमीनी पार्टी है। आने वाले लोकसभा व विधानसभा चुनाव में झामुमो अपने दम पर झारखंड में सरकार बनाएगी है। कार्यकर्ता अभी से ही तैयारी में जुट जाएं। आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आंदोलन करें। अल्पसंख्यक के जिला अध्यक्ष कलीम ने कहा कि झामुमो पार्टी जनता के हक के लिए लड़ाई लड़ती है। वे हमेशा गरीबों के साथ रहने वाली पार्टी है। प्रखंड अध्यक्ष जगदीश ने कहा कि तेली समाज के प्रखंड अध्यक्ष अरुण साहू के झामुमो में आने पर पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होंने बताया कि भाजपा पार्टी भ्रष्टाचार की सरकार है। यहां के गरीब जनता को विभिन्न मामलों में लूटा जा रहा है। झामुमो इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। वहीं गत दिनों हुए धनबाद में केन्द्रीय महाधिवेशन को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अध्यक्ष ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर जेम्स तिर्की, रंजीत सिंह, राजेश टोप्पो, लडन, राकेश तिर्की समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।