गुमला | सदर थाना क्षेत्र के शारदा कॉम्प्लेक्स के समीप से चोरों ने दिनदहाड़े पंसो निवासी नफीज अंसारी की बाइक की चोरी कर ली। नफीज ने बताया कि वह शनिवार को 2:30 बजे दोपहर में यूको बैंक गया था। लौटकर देखा तो उसकी बाइक गायब है। उन्होंने इसकी सूचना थाना में दी। सूचना मिलने पर एएसआई नवीन सिंह घटनास्थल पहुंचे, लेकिन चोर का सुराग नहीं मिला। नफीज ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।