गुमला | सदर थाना अंतर्गत करौंदी निवासी धनेश चंद्र पहान ने शनिवार की सुबह 9 बजे के करीब अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालांकि घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। मृतक के पिता नारायण चंद्र पहान ने कारणों के बारे में बता पाने में अनभिज्ञता जताई है। इस संबंध में पुलिस ने यूडी का मामला दर्ज किया है। नारायण ने बताया कि सुबह में 8:30 बजे परिवार के सभी सदस्य साथ में नाश्ता किए। फिर वह स्कूल पढ़ाने के लिए चला गया। प|ी बाड़ी में काम करने लगी और छोटा बेटा चक्रधारी बैल चराने के लिए चला गया। जबकि बड़ा बेटा अपने रूम में चला गया। कुछ देर बाद चक्रधारी बैल चराकर वापस लौटा और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसपर छेद से देखने पर अंदर दिखा कि धनेश फांसी के सहारे झ़ूल रहा है। इसके बाद काफी कोशिशों के बाद दरवाजा खोला गया। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई।