कर्नाटक में जीत के बाद गुमला में कांग्रेसियों ने जश्न मनाया। टावर चौक पर आतिशबाजी कर व एक-दूसरे को मिठाई खुलाकर खुशी जताई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शिव भगत ने कहा कि कर्नाटक में पिछले चार दिनों के बाद अमित शाह व नरेंद्र मोदी द्वारा असंवैधानिक तरीके से येदुरप्पा के नेतृत्व में जबरन सरकार बनाने का खेल खत्म हो गया। कांग्रेस व जेडीएस गठबंधन के साथ देश की लोकतंत्र की जीत हुई है। सुप्रीम कोर्ट ने लोकतंत्र और संविधान की अस्मिता बचाने में अहम भूमिका निभाई। अब कर्नाटक के राज्यपाल को नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी ने कहा कि सीएम ने न्याय के आगे घुटने टेक दिए। सच की जीत हुई है। अब बीजेपी के झूठ के अंत की शुरुआत हो गई है। उन्होंने कहा कि छोटे राज्यों में भाजपा ने गलत तरीके से सरकार बनाई है। उसे भी पार्टी भंग करने की मांग करती है। इस मौके पर उपाध्यक्ष अकील रहमान, रामनिवास प्रसाद, अमृता भगत व इम्तियाज समेत अन्य लोग मौजूद थे।