लोहरदगा | ्रामीण डाक सेवक संघ गुमला, लोहरदगा शाखा के अध्यक्ष राधेश्याम प्रजापति ने विज्ञप्ति जारी कर कहा कि 22 मई से होने वाले अनिश्चितकालीन हड़ताल को सफल बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि देशव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल केंद्र सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति एवं ग्रामीण डाक सेवकों को 7वां वेतन नहीं देने के विरोध में की जाएगी। उन्होंने सभी जीडीएस से अपील की है कि हड़ताल के लिए तैयार रहें। हड़ताल को सफल बनाकर एकजुटता दिखाएं।