पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शौचालय निर्माण कार्य में गंभीरता दिखाएं अधिकारी

शौचालय निर्माण कार्य में गंभीरता दिखाएं अधिकारी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपायुक्त श्रवण साय ने शनिवार को स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत शौचालय निर्माण अभियान की साप्ताहिक समीक्षा की। विकास भवन स्थित सभागार में हुई बैठक में उपायुक्त ने शौचालय निर्माण अभियान की प्रगति की ग्रामवार समीक्षा कर एमआईएस इंट्री, उपयोगिता प्रमाण पत्र, पूर्ण, अपूर्ण व अभी तक शौचालय निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं होने की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि जिले को मई, जून माह के अंत तक खुले में शौच से मुक्त (ओडीएफ) करना है। उन्होंने इसके लिए पदाधिकारियों एवं कर्मियों को अभियान को गंभीरता से लेने को कहा। उन्होंने कहा कि माईक्रो प्लान के तहत काम करने में रुची नहीं दिख रही है। किसी भी हाल में लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। समय पर लक्ष्य पूर्ण नहीं होने पर संबंधित अधिकारियों के उपर कार्रवाई की जाएगी। इसलिए अधिकारी इस गंभीरता से लेते हुए शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करें। उन्होंने अभियान से जुड़ें लोगों से कहा कि मिस्त्रियों को लगातार नियोजित रखें, स्वयं सहायता ग्रुपों को प्रोत्साहित करें, कार्य में तीव्रता लाएं, पैसे का सही सदुपयोग करें, सबसे महत्वपूर्ण लाभुकों की सहभागिता सुनिश्चित कराएं। समीक्षा बैठक में प्रोजेक्ट डायरेक्टर आईटीडीए कृष्ण किशोर, डीआरडीए डायरेक्टर मुस्तकिम अंसारी, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल अनिरुद्ध कुमार, जिले के बीडीओ उदय कुमार सिन्हा, अमित बेसरा, विजय सोनी, कुमार बंधु कच्छप मनोरंजन मिश्रा, यूनीसेफ के कर्मी व अन्य अभियान से जुड़े कर्मी मौजूद थे।

नवनियुक्त परामर्शी को नियुक्ति पत्र सौंपा

बैठक में स्वच्छ भारत मिशन के कार्य के क्रियान्वयन के लिए नवनियुक्त परामर्शी धीरज कुमार राम, उज्जवल स्वरूप होता, लेखाकार उर्मिला बड़ाईक, प्रखंड समन्वयक महान्ती तिर्की, सामाजिक उत्प्रेरक नेहमियास केरकेट्टा, विजय कुमार महतो, राजकुमार बड़ाईक एवं सादिक अंसारी को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। डीसी ने स्वच्छ भारत मिशन के लिए चयनित सभी को बधाई देते हुए निष्ठापूर्वक काम करने को कहा।

खबरें और भी हैं...