अधिवक्ता संघ भवन में अधिवक्ता संघ की ओर से स्टेट बार काउंसिल के नवनिर्वाचित वरिष्ठ अधिवक्ता अभय कुमार चतुर्वेदी का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें बुके देकर स्वागत किया गया। इस दौरान संघ के अध्यक्ष नंदलाल ने उनके समक्ष संघ की समस्याओं को रखा ओर निराकरण की मांग की ताकि काम करने में सहूलियत हो। अध्यक्ष ने कहा कि आपकी जीत में गुमला के संघ का बहुत बड़ा योगदान है। इसलिए यहां की समस्याओं को प्राथमिकता के तौर पर सुलझाना आपका दायित्व है। इसपर अभय ने कहा कि संघ के किसी भी सदस्य का कोई कार्य बार काउंसिल से संबंधित लंबित है, तो प्राथमिकता के तौर पर उनका समाधान किया जाएगा। इसके लिए वे पूरी कोशिश करेंगे।
इस मौके पर सचिव अघन गिदवार उरांव, बुदेश्वर गोप, अवनीकांत शर्मा, तापस लाल, डीएन सिंह, लक्ष्मीकांत शर्मा, मदन मोहन मिश्रा, अजय जायसवाल व ताहा, निजाम चौधरी व अखौरी शिशिर कुमार समेत अन्य लोग मौजूद थे।