जिला प्रशासन के द्वारा स्थानीय बिरसा मुंडा एग्रो पार्क स्थित आनंदमयी भवन में स्कूली बच्चों के बौद्धिक विकास हेतु पेंटिंग व क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई। दोनों प्रतियोगिता चार ग्रुप में सम्पन्न कराया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में ग्रुप ए से प्रशांत इंदवार प्रथम, रोहित एक्का द्वितीय व रानी साहिबा तृतीय स्थान पर रही। वहीं ग्रुप बी से प्रथम रोशन उरांव, द्वितीय विवीस बड़ा व तृतीय शशि किरण लकड़ा रही। ग्रुप सी से प्रथम अक्षांश भगत, द्वितीय चंदन कुजूर व तृतीय रोशनी कुमारी रही। इसी प्रकार ग्रुप डी से प्रथम प्रियंका कुमारी, द्वितीय आर्यन एक्का व तृतीय स्थान करीना कुमारी को प्राप्त हुआ। इसी प्रकार क्विज प्रतियोगिता में ग्रुप ए से रोहन कुमार केसरी व संतोष साहू ने प्रथम, मोहम्मद तहसीन रजा व अनिल महतो ने द्वितीय, दिलीप कुमार अधिकारी व राहुल प्रताप रंजन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ग्रुप बी से सुमैया परवीन वह अलका रानी केरकेट्टा प्रथम, शुभांगी क्षितिजा व शैलजा मिश्रा द्वितीय, सोनी कुमारी व राहुल कुमार तृतीय स्थान पर रहे।ग्रुप सी से प्रेम विकास सिंह व फरहा नाज़ प्रथम,फैजान रेहान व मोहम्मद जुबेर द्वितीय, अरुण बोहरा व जीतू उरांव तृतीय स्थान पर रहे। इसी प्रकार ग्रुप डी से सूरज कुमार व प्रभु कुजूर प्रथम, पी महली व सोनू कुमार साहू द्वितीय तथा प्रियांशी व अनामिका कुमारी तृतीय स्थान पर रहे। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका भूषण महतो, तेजपाल राम, सुभाष चंद्र राय, राम नरेश प्रजापति, मोहम्मद जलील, उदय कुमार, दीनानाथ केसरी, अक्षय कुमार सिंह, श्यामा गुप्ता आदि ने निभाया।
प्रतियोगिता में शामिल छात्र।