लोहरदगा | लोहरदगा नगर क्षेत्र के वार्ड नंबर आठ का बिजली ट्रांसफार्मर विगत 16 मई को जल गया था। जिसे नया ट्रांसफार्मर लगाने के लिए विद्युत कार्यपालक अभियंता लोहरदगा से वार्ड पार्षद अविनाश कौर ने बात की और ट्रांसफार्मर लगाने को कहा। इसके पश्चात कनीय अभियंता से मिलकर कागजी कार्रवाई के पश्चात गाड़ी की व्यवस्था कर गुमला से ट्रांसफार्मर मंगा दिया। दो दिन में ट्रांसफार्मर लगाने के लिए विद्युत विभाग का वार्ड क्षेत्र के लोगों ने आभार जताया।