गुमला | सदर थाना क्षेत्र के शारदा कॉम्प्लेक्स के समीप से चोरों ने दिनदहाड़े पंसो निवासी नफीज अंसारी की बाइक की चोरी कर ली। नफीज ने बताया कि वह शनिवार को 2:30 बजे दोपहर में यूको बैंक गया था। लौटकर देखा तो उसकी बाइक गायब है। उन्होंने इसकी सूचना थाना में दी।