पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बच्चों की मानसिक क्षमता का होगा विकास

बच्चों की मानसिक क्षमता का होगा विकास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेव द चिल्ड्रन योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों का नामांकन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ बच्चों के स्वास्थ्य तथा पोषण का देखरेख एलजीएसएस द्वारा किया जाएगा। एलजीएसएस सेव द चिल्ड्रन योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों के बच्चों का रजिस्ट्रेशन एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए काम करेगी।

सेव द चिल्ड्रन योजना के तहत प्रारंभ में जिले के भरनो व गुमला प्रखंड के 100 आंगनबाड़ी केंद्र एवं 50 विद्यालय को आच्छादित किया जाएगा। योजना की सफलता के लिए सीडीपीओ, बीईओ, महिला पर्यवेक्षक एवं अन्य कर्मियों की मदद ली जाएगी। यह बातें विकास भवन के सभागार में सेव द चिल्ड्रन योजना की लांचिंग बैठक में उपायुक्त श्रवण साय ने कहा।

उन्होंने कहा कि अभियान के लिए प्रारंभ में चयनित प्रखंड में 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक क्षमताओं का विकास किया जाना है। सरकार की कई ऐसी योजनाएं चल रही है, इसी उद्देश्य को सफल बनाने के लिए एलजीएसएस से उम्मीद व शुभकामनाओं के साथ लक्ष्य को हासिल करने में मददगार होगा। उन्होंने कहा कि बच्चों को नई दिशा में ले जाने में एलजीएसएस महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का कार्य करेगी।

खबरें और भी हैं...