अपहरण कर दुष्कर्म करने के आरोपी ने किया सरेंडर
सदर थाना क्षेत्र के विंध्याचल नगर की शादीशुदा महिला ने 6 अप्रैल को गुमला न्यायालय में बेगुसराय के युवक अमित कुमार युवक पर अपहरण कर दुष्कर्म करने का परिवाद दर्ज कराया था। इस मामले में युवक ने आत्मसमर्पण कर दिया है। जिसे बाद उसे न्यायिक हिरासत में रखा गया है। महिला का आरोप था कि वह सिलाई सेंटर में काम करती है। घटना के दिन सेंटर में उसके साथ उसकी एक वर्षीय बेटी भी साथ थी। इसी दौरान अमित मारुति वैन में दो लोगों के साथ पहुंचा और जान मारने की धमकी देकर जबरन वैन में बैठाकर रांची ले गया। वहां एक कमरे में कुछ दिनों तक रखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इस वीडियो भी बनाया और पिछले साल 15 दिसंबर को शहर के सिसई रोड स्थित तालाब के पास लाकर छोड़ दिया। धमकी दी कि घटना की जानकारी किसी को देने पर वीडियो सोशल मीडिया में फैला देगा। इसके बाद महिला ने 16 जनवरी को एसपी से शिकायत की पर कोई कार्रवाई नहीं होने पर न्यायालय में परिवाद दर्ज कराया। इस संबंध में डीएसपी इंद्रमणि चौधरी ने बताया कि मामले की पर्यवेक्षण व अनुसंधान के दौरान यह बात सामने आई कि महिला शादीशुदा है और उसकी एक बेटी भी है। उसका उक्त युवक से प्रेम-प्रसंग मोबाइल में मिस्ड कॉल के जरिए हुआ था। जिसके बाद महिला के कहने पर वह युवक गुमला आया। जहां महिला ने अपने परिवार के समक्ष युवक को अपना भाई बताकर अपने घर में रखा।