बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार दो युवक घायल
रायडीह | रायडीह थाना क्षेत्र में चैनपुर मार्ग पर केराटोली के समीप स्कूटी और बाइक की टक्कर में स्कूटी सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों में 18 वर्षीय आमोन खलखो और 22 वर्षीय उत्तम टोप्पो शामिल हैं। दोनों केमटे करंजटोली के रहने वाले है। दोनों बुधवार को अपराह्न 3 बजे घर से गुमला जा रहे थे। इसी दौरान दुर्घटना हुई। घटना की सूचना मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचकर रायडीह पुलिस ने घायलों को सीएचसी रायडीह पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद अमोन खलखो को गुमला रेफर किया गया।
इधर बुधवार को 3:30 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार पैतरूस खोरा पतराटोली निवासी चौराशन मिंज घायल हो गए। वे डुमरी प्रखंड के रजावल स्कूल के शिक्षक हैं। स्कूल से छुट्टी होने के बाद बाइक से खोरा लौट रहे थे। इसी बीच नेशनल हाईवे 78 नवागढ़ पतराटोली के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए।