दहेज के लिए पति पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप
पति ने 50 हजार की नकद की मांग करते हुए मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया, मामला दर्ज
भास्कर न्यूज|भरनो
भरनो थाना क्षेत्र के मसिया निवासी सफीक अंसारी की बेटी तसमून खातून ने पति सिसई थाना क्षेत्र के महबूब अंसारी पर दहेज के लिए मारपीट करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।
जानकारी के अनुसार महबूब लड़की के गांव में काफी दिनों से रहता था। इस बीच दोनों में प्रेम हो गया। इसकी सूचना मिलने पर परिजनों ने एक जनवरी को मुस्लिम रीति रिवाज के अनुसार दोनों का निकाह कर दिया।
यह शादी लड़का के परिजनों की रजामंदी से नहीं हुई थी। जिसे लेकर लड़का अपनी प|ी को गुमला में ले जाकर रखा था। लेकिन वह अपने मां-बाप के घर आना जाना करता था। शादी के 2 महीने बाद ही पति ने उसके पिता से एक ऑटो मांगा। इस पर उसके पिता ने ऑटो खरीद कर दे दी। इसके बाद 50 हजार नकद की मांग करते हुए मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया।