पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुलिस ने खदेड़ कर अपराधी को पकड़ा, दो भागने में सफल

पुलिस ने खदेड़ कर अपराधी को पकड़ा, दो भागने में सफल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदर थाना क्षेत्र के खटवा नदी पुल के समीप मंगलवार देर रात करीब 10: 30 बजे बाइक लूट कर भाग रहे अपराधियों का पीछा कर पुलिस ने एक अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया। जबकि दो अपराधी अंधकार का फायदा उठाकर भाग निकलने में सफल रहे। पूछताछ में पकड़े गए अपराधी ने अपना नाम पुनई उरांव व गांव सदर थाना क्षेत्र के बरिसा बताया। भागने वाले साथियों का नाम क्रमश: रंजीत उरांव व पवन उरांव बताया। दोनों सिसई प्रखंड के रहने वाले है।

पुलिस ने घटना स्थल से लूटी गई बाइक को भी बरामद कर ली है। बाइक चांडाली के युवक की है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को रात करीब 10:30 बजे चांडाली गांव का एक युवक टोटो से घर लौट रहा था। तभी खटवा नदी पुल के पास पहले से घात लगाकर बैठे तीन अपराधी हथियार के बल पर उक्त युवक से बाइक लूटकर लट्ठा गांव की ओर भाग निकले। इसी समय गश्ती पर निकली पीसीआर वैन मौके पर पहुंच गई।

भुक्तभोगी युवक ने पीसीआर वैन में सवार एसआई विनोद कुमार तिवारी व जवानों को घटना की जानकारी दी। साथ ही अपराधियों के भागने वाला रास्ता बताया।

पुलिस ने अपराधियों का पीछा किया, तो आधा किमी दूर बाइक पर भागते अपराधी दिखे। उसने पीसीआर वैन को लक्ष्य कर फायरिंग की। इसी दौरान बाइक चला रहा अपराधी पवन उरांव अचानक बाइक से कूद कर भागने लगा। पवन के भागने के बाद रंजीत उरांव भी भाग निकला। वहीं बाइक में सबसे पीछे बैठा पुनई उरांव भागने के दौरान गिर पड़ा। जिसके कारण वह मौके पर ही बेसुध हो गया। फिर पुलिस वहां पहुंच कर उसे पकड़ ली।

खबरें और भी हैं...