पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भरनो | भरनो के जूरा-नगड़ी के समीप एनएच पर बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार जूरा नगड़ी गांव निवासी 35 वर्षीय तेतरु उरांव और मारासिल्ली निवासी 32 वर्षीय जतरू उरांव घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मारासील्ली गांव का जतरु उरांव जूरा, नगड़ी गांव मेहमानी गया था और अपने बहनोई के भाई के साथ मारासील्ली गांव लौट रहा था। इस बीच गुमला की ओर जा जा रही बोलेरो ने बाइक को चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचा, जहां से उन्हें रिम्स रेफर किया गया। दुर्घटना में तेतरु उरांव को अधिक चोट लगी है, उसका दाहिना पैर टूट गया और सिर पर चोट लगी है।

खबरें और भी हैं...