पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • प्रदेश में लूटी जा रही बहन बेटी की आबरू आदिवासी अल्पसंख्यकों का हो रहा शोषण

प्रदेश में लूटी जा रही बहन-बेटी की आबरू आदिवासी-अल्पसंख्यकों का हो रहा शोषण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में जोनल को-ऑर्डिनेटर रमा खलखो ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता 2019 के लोकसभा व विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की नाकामी और विफलता को उजागर करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बहन-बेटी की आबरू लूटी जा रही है। वहीं राज्य सरकार आदिवासी, दलित और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार कर उनके अधिकारों का शोषण कर रही है।

जनवितरण प्रणाली में घपला, बाइपास रोड निर्माण में देरी, कल्याण विभाग के आवासीय विद्यालयों में छात्रों को पुस्तक की आपूर्ति अब तक नहीं हुई है। इसकी राज्यस्तरीय जांच हो। गलत तरीके से मर्ज हो रहे स्कूलों में सुधार होनी चाहिए। बैठक में कमेटी के पदाधिकारी और प्रखंड अध्यक्षों की उपस्थिति में विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। प्रखंड स्तर पर प्रखंड मुख्यालयों में बैठक रखने को कहा गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिव भगत ने की।

इस मौके पर उपाध्यक्ष रमेश कुमार चीनी, मुरली मनोहर प्रसाद, बैरागी उरांव, अकील रहमान, रामनिवास प्रसाद, अमृता भगत, महेश अगुस्टीन कुजूर, राजीव उरांव, राजू, चंद्रशेखर उरांव, रघुनंदन प्रसाद, राजेश टोप्पो, अलबर्ट तिग्गा, कादिर, एजाज अहमद, बैबुल अंसारी, महावीर उरांव, जहीर अंसारी, संतोष गुप्ता, बसंत गुप्ता, लिबिन बखला, अजीत गुड़िया, बॉबी भगत व रोजालिया कुजूर थे।

बैठक करती रमा खलखो।

जनहित के मामलों को लेकर आंदोलन करें

जिलाध्यक्ष ने शिव भगत ने कहा कि संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया जा रहा है। 2013 के लोस व विस चुनाव में बूथ स्तरीय व पंचायत स्तर पर कार्यक्रम किया जाएगा। पिछले दिनों गुमला में आदिवासी महिला के साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। इसपर उचित कार्रवाई की जाए। उन्होंने जिला पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता से जुड़े मुद्दे को लेकर आंदोलन करें।

एक गुट को नहीं थी बैठक की सूचना, किया विरोध प्रदर्शन

गुमला
| गुमला में कांग्रेस पार्टी दो फाड़ में बंट गई है। एक गुट ने परिसदन में हुई बैठक की सूचना नहीं देने का आरोप जिलाध्यक्ष शिव भगत पर लगाया है। कहा कि वे लोग परिसदन में जोनल को-ऑर्डिनेटर रमा खलखा से मिलकर अपनी बात रखने के लिए भी गए। लेकिन एक घंटा इंतजार कराने के बाद भी रमा नहीं मिली। इसके बाद जोरदार तरीके से विरोध प्रदर्शन करते हुए वापस लौटना पड़ा। कांग्रेसियों ने कहा कि बैठक की सूचना नगर परिषद अध्यक्ष दीपनारायण उरांव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राजनील तिग्गा, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, महिला कांग्रेस सहित वरिष्ठ कांग्रेसियों को नहीं दी गई थी। अब पार्टी हित में प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अजय कुमार व पीसीसी प्रभारी आरपीएन सिंह से बात कर कमेटी की निष्क्रियता के संबंध में बात की जाएगी। विरोध करने वालों में नप अध्यक्ष दीपनारायण उरांव, प्रदेश सचिव आशिक अंसारी, पूर्व जिलाध्यक्ष चुमनू उरांव, युवाध्यक्ष राजनील तिग्गा, महिला अध्यक्ष बॉबी भगत, कृष्णा लोहरा, दीपक कुमार, गंगा उरांव, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष शाहजहां अंसारी, फिरोज आलम, सीता देवी, आरिफ, रेहान, कलाम राय, मनसूब अंसारी, किरण भगत, संजय कुमार व सदाब है।

विरोध जताते दूसरे गुट के कांग्रेसी।

खबरें और भी हैं...