पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हाथी ने किसानों के घर और शौचालय क्षतिग्रस्त किए

हाथी ने किसानों के घर और शौचालय क्षतिग्रस्त किए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सदर थाना क्षेत्र की सिलम पंचायत में मंगलवार की रात जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया है। हाथी ने गांव के चार किसानों के घरों व शौचालय को क्षतिग्रस्त कर दिया है। जबकि एक किसान का धान भी चट कर गया।

इसके बाद हाथी वापस चले गए। हालांकि इस दौरान ग्रामीण डर से बाहर नहीं निकले और घर में दुबके रहे। सुबह इसकी जानकारी पंसस खुशमन नायक व मुखिया श्वेता उरांव को दी गई। दोनों ने घटनास्थल जाकर नुकसान का आकलन किया।

इस दौरान पीड़ितों ने गरीबी का हवाला देते हुए मुआवजा दिलाने की मांग की। जिसपर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सीओ के स्तर से मुआवजा दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...