पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गुमला में लॉ कॉलेज खोलने की मांग

गुमला में लॉ कॉलेज खोलने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देश के पिछले 150 जिलों में शामिल गुमला की समस्याओं के समाधान के लिए अपर मुख्य सचिव सह केंद्रीय प्रभार गुमला एनएन सिन्हा ने मंगलवार को समाहरणालय में चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक कर समस्याओं की जानकारी ली। इस मौके पर चैंबर अध्यक्ष महेश लाल ने 11 सूत्री मांग पत्र सौंपा। अपर सचिव ने शीघ्र ही समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया है।

चैंबर ने बाईपास सड़क निर्माण, लचर विद्युत आपूर्ति व पूरे शहरी क्षेत्र को एक ही फीडर में व्यवस्थित करने, दयनीय पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त करने करने की मांग की। साथ ही गुमला को पर्यटन क्षेत्र में विकसित करने, पीएम आवास योजना में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, गुमला में लॉ कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, मेडिकल कॉलेज, राष्ट्रीय खेल एकेडमी का निर्माण कराने, शहरी व ग्रामीण थाना को अलग अलग करने व पुलिस जवानों की संख्या बढ़ाने, गुमला को वाया लोहरदगा व वाया पोकला बानो होते हुए राऊरकेला से जोड़ने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल में सचिव राजेश लोहानी, राजेश गुप्ता, हिमांशु केशरी, अभिजीत जायसवाल, पूर्व अध्यक्ष दामोदर कसेरा, सब्बू व अमित माहेश्वरी उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...