पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुमला | आदिवासी लोहरा समाज की बैठक शास्त्री नगर में हुई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बालेश्वर तिर्की ने की। इसमें तर्री में आदिवासी महिला को पीटने व हाथ से मैला उठाकर फेंकवाने की घटना की निंदा की गई। बैठक में कहा गया कि आरोपी सागर सिंह को 48 घंटे बीत जाने के बाद भी गिरफ्तार नहीं किया गया है।

यदि 24 घंटे के अंदर आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुआ, तो लोहरा समाज उग्र आंदोलन करेगा। बैठक में समाज के लोगों ने एसपी से आरोपी को पकड़ने व पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की है। मौके पर हरक लोहरा, सुखसारन लोहरा, राम लोहरा, भूखा लोहरा, अनिल लोहरा, अरविंद लोहरा, देवपाल लोहरा, शिवम कच्छप, सोनू लोहरा व महेश लोहरा मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...