13 पंचायत सेवक, दो जेई और चार लेखा लिपिक का हुआ स्थानांतरण
ग्रामीण विकास विभाग (पंचायती राज) में नवनियुक्त कनीय अभियंता एवं लेखा लिपिक सह कंप्यूटर आॅपरेटरों का पदस्थापन को लेकर स्थापना समिति की बैठक हुई। इस मौके पर संविदा पद पर चयनित 02 कनीय अभियंता, 04 लेखा लिपिक सह कम्प्यूटर आॅपरेटर और 13 पंचायत सेवकों के पदस्थापन का निर्णय लिया गया। कनीय अभियंता के पद पर चयनित अनुज एक्का को रायडीह, श्रवण कुमार को कामडारा तथा लेखा लिपिक सह कम्प्यूटर आॅपरेटर के पद पर चयनित दीपक कुमार को विशुनपुर, मोहम्मद अरशद आलम को रायडीह, विवेक सिंह को बसिया एवं शरद नायक को डुमरी प्रखण्ड में पदस्थापित किया गया।
नवनियुक्त कर्मी बीडीओ के निर्देश पर पंचायतों में ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं में काम करेंगे। अध्यक्षता उपायुक्त श्रवण साय ने की। इस मौके पर डीडीसी नागेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता आलोक शिकारी कच्छप, जिला पंचायती राज पदाधिकारी धनबीर लकड़ा, अनुमंडल पदाधिकारी चैनपुर एवं स्थापना उप समाहर्ता मौजूद थे।